राज्यसभा चुनाव से पहले झारखंड में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है. 18 जून को होने वाली राज्यसभा वोटिंग को लेकर NDA ने अपनी कमर कस ली है और एक बड़ी रणनीति तैयार की है. वोटिंग से पहले किसी भी तरह की क्रॉस वोटिंग या विधायकों के छिटकने के डर से NDA ने सतर्कता बरतते हुए अपने सभी विधायकों को रांची के एक होटल में शिफ्ट करने का फैसला लिया है.