देश का सबसे भरोसेमंद News Network बना NDTV! टीवी से डिजिटल तक पत्रकारिता पर जनता ने जताया विश्वास

NDTV No.1 News Network: हर पल बदलती दुनिया में हर बदलाव एक खबर है और मीडिया का काम है अपने पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक उन खबरों को पहुंचाना जिनका उनकी जिंदगी पर सीधा असर होता है. जब जिम्मेदारी इतनी बड़ी हो तो मीडिया से लोग एक ही चीज की उम्मीद करते हैं और वो है प्रामाणिकता. यही प्रामाणिकता किसी मीडिया संस्थान को भरोसेमंद बनाती है और भरोसे की इसी कसौटी पर खरा उतरा है एनडीटीवी. जी हां, रॉयटर्स इंस्टीट्यूट इंडिया की डिजिटल न्यूज रिपोर्ट 2026 में भी पिछले छह साल की तरह एनडीटीवी ही सबसे भरोसेमंद न्यूज प्लेटफॉर्म के तौर पर उभरा है. चाहे ऑनलाइन न्यूज की बात हो या ऑफलाइन जैसे टीवी, रेडियो, प्रिंट...NDTV न्यूज कैटेगरी की हर विधा में नंबर वन है.

संबंधित वीडियो