इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय मंदिर सेवादार कैलाश मोदी की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर चौकीदार मुकेश शर्मा ने कैलाश मोदी पर ताबड़तोड़ 31 डंडे बरसाए, जिससे उनकी मौत हो गई. चौकीदार से बचने के लिए वो मंदिर से गुरुद्वारे तक भागते रहे. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.