Rahul Gandhi On NEET Paper Leak: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के छात्र आंदोलन कर रहे हैं. वे गुस्से में हैं, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण देश की शिक्षा व्यवस्था है. राहुल गांधी ने कहा कि भारत का शिक्षा तंत्र कभी दुनिया में एक बेहतरीन शिक्षा प्रणाली के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब यह एक "रिग्ड एजुकेशन सिस्टम" बन गया है. उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था कितनी गड़बड़ है, इसका सही अंदाजा किसी को नहीं है.