कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासी घमासान लगातार जारी है. देश भर में बीजेपी का हल्ला बोल, कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सभी प्रदेश मुख्यालयों पर बीजेपी प्रदर्शन करने जा रही है. खड़गे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दी गई है. बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा सिंह कल्लू ने शिकायत दर्ज कराई है. गांधी मैदान थाना अंतर्गत कोतवाली थाने से केस ट्रांसफर हो गया है.