यूपी में सरकारी नौकरी में 'चरित्र प्रमाण पत्र' के नए नियम पर कांग्रेस ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है. दरअसल यूपी में उन अभ्यर्थियों के लिए एक निर्देश जारी हुआ है, जो प्रदर्शन या फिर किसी हिंसक आंदोलन में शामिल होते हैं. इस आदेश में कहा गया है कि यूपी में किसी भी प्रदर्शन में शामिल होकर उसमें किसी भी तरह की हिंसा हुई तो सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी. यूपी मे आवेदकों के चरित्र सत्यापन को लेकर नीति और सख्त की गई है. जिसमें बताया गया है कि राजनीतिक विचारधारा के आधार पर ही किसी को अयोग्य नहीं माना जाएगा, लेकिन किसी भी तरह के हिंसक प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर सरकारी नौकरी मिलने में दिक्कत हो सकती है.