दिल्ली चांदनी चौक में आज बीजेपी का 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' मार्च होने जा रहा है. लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ मार्च का नेतृत्व बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे. ये मार्च लाल किले से टाउन हॉल तक कुल 100 मीटर दूरी तय करेगा, जिसमें बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता भी इस मार्च में शामिल होंगी. इस दौरान बीजेपी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगी. राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली से ठीक पहले ये मार्च उनके खिलाफ राजनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है.