अब तक अर्नब तूफान ने मचाई कितने करोड़ की तबाही?

  • 17:08
  • प्रकाशित: अक्टूबर 29, 2026

चक्रवात अर्नब के कारण बुधवार को हुई भारी बारिश और तेज हवाओं ने दक्षिणी ओडिशा में तबाही मचा दी, कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, भूस्खलन की घटनाएं सामने हुईं और सड़कें जलमग्न गईं. इस दौरान 3 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में चक्रवात के टकराने के बाद स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि पहले से की गई तैयारियों की मदद से, भारी तबाही के बावजूद स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा कि अलर्ट पर रखे गए आठ जिलों में से गजपति सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ.