टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड अभिनेता का बयान दर्ज कर लिया है. टाइगर ने पुलिस को बताया कि फायरिंग होने से पहले उनको किसी गैंगस्टर की ओर से कोई धमकी नहीं दी गई थी. 18 अक्टूबर को जुहू में टाइगर की कार पर फायरिंग हुई थी. टाइगर फुटबॉल मैच खेलकर कार से बाहर निकल रहे थे, तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाईं और फरार हो गए. तस्वीरें खौफजदा करने वाली थीं.