बाबा सिद्दीकी हत्या कांड में पुलिस ने जांच की स्पीड बढ़ा दी है. अनमोल बिश्नोई से इस मामले में मुंबई पुलिस अब पूछताछ करेगी. अनमोल बिश्नोई की कस्टडी मुंबई पुलिस मांगने की तैयारी कर रही है. मुंबई पुलिस ने सरकार को अनुरोध पत्र दिया है, केंद्रीय गृह मंत्रालय से दखल देने की मांग की है. फिलहाल गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. महाराष्ट्र पुलिस उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाना चाहती है.