स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, कई घायल स्पेन में बुधवार को बड़ा रेल हादसा हो गया जब दो हाई-स्पीड ट्रेनें आमने-सामने टकरा गईं. यह दुर्घटना राजधानी मैड्रिड को देश के दक्षिणी अंदालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर हुई. एपी ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मध्य स्पेन में ट्रेनों की टक्कर से मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है. रेल नेटवर्क संचालक एडिफ ने हादसे की पुष्टि करते हुए दुर्घटना के बारे मने बताया है.