आजम खान की जौर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, इतने करोड़ की संपत्ति अटैच

  • 3:19
  • प्रकाशित: अक्टूबर 29, 2026

Azam Khan News: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनसे जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन और इमारतों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है. अटैच की गई संपत्तियों का मूल्य 426.46 करोड़ रुपये है, जबकि इनकी मौजूदा बाजार कीमत करीब 1,170 करोड़ रुपये आंकी गई है. ED ने अपने इस एक्शन को लेकर एक बयान भी जारी किया है. इस बयान में ED की तरफ से कहा गया है कि उसकी यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून, 2002 के तहत की गई है. जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर के सिंहानखेड़ा गांव स्थित जौहर नगर में है. यूनिवर्सिटी का परिसर मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के पास है. इस ट्रस्ट की स्थापना मोहम्मद आजम खान ने की थी और वही इसे नियंत्रित करते हैं. आजम खान यूनिवर्सिटी के मानद चांसलर भी हैं.

संबंधित वीडियो