बांकीपुर उपचुनाव पर बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा कि बीजेपी की हार की सबसे बड़ी वजह नीतीश कुमार का हटना है. उनके मुताबिक, बिहार की जनता ने बीजेपी को वोट नहीं दिया, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि 'साजिश करके' नीतीश कुमार को हटाया गया है. अनंत सिंह ने कहा कि जनता ही मालिक है, वही बनाती है और वही उतारती है. नीतीश के काम से जनता खुश थी, इसीलिए उनके नाम पर वोट मिला था. लेकिन जब उन्हें हटाया गया तो जनता नाराज हो गई. अगर नीतीश रहते तो ये हार नहीं होती.