बिहार में तीसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल्स आ गए हैं. 'पोल ऑफ एग्जिट पोल्स' में महागठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. NDA पिछड़ रहा है. एग्जिट पोल के आंकड़े अगर सही होते हैं तो बिहार में तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है. एग्जिट पोल्स की मानें तो लोक जनशक्ति पार्टी को भी ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा है. LJP के अलग लड़ने से नीतीश कुमार की JDU का नुकसान हुआ है.