बिहार में दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होगा. आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा. पीएम मोदी NDA की जीत के लिए आज एक बार फिर बिहार में हैं. पीएम मोदी ने सबसे पहले छपरा में जनसभा को संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'आपकी ये हुंकार बिहार के जनादेश का संकेत दे रही है. मैं देख रहा था जब यहां बिगुल बज रहे थे. ऐसा लग रहा था कि चुनाव से पहले ही गांव के लोगों ने विजय की दुनदुनी बजा दी है.'