PM Modi Malaysia visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया पहुंचे तो खुद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर 7-8 फरवरी तक के लिए मलेशिया पहुंचे हैं. मलेशिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कुआलालंपुर में लैंड किया. एयरपोर्ट पर मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के गर्मजोशी से किए गए स्वागत से बहुत खुश हूं. मैं हमारी बातचीत और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के रिश्तों को और मजबूत करने का इंतजार कर रहा हूं."