India Malaysia Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया दौरे के दूसरे दिन मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के साथ डेलिगेशन लेवल की बातचीत की। इसके बाद, दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस स्टेटमेंट या मीडिया को दिए बयानों में अपनी बातें रखीं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों के नेताओं ने बहुत अच्छे संबंध स्थापित किए हैं। उन्होंने पीएम मोदी और उनकी टीम का आभार जताया और कहा कि हमने कुछ मुद्दों पर चर्चा की है जो चिंता का विषय हैं, और मुझे लगता है कि इन्हें हमारी टीमों द्वारा संबोधित किया जाना चाहिए। हम सभी क्षेत्रों में और अधिक सहयोग की उम्मीद करते हैं, और यह दौरा मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है।"