प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 19वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा हैं. इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "नीदरलैंड की यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर, जल, कृषि और उन्नत विनिर्माण (एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग) पर चर्चा हुई. स्वीडन में, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल नवाचार में सहयोग पर कई चर्चाएं हुईं. नॉर्वे के साथ, हरित प्रौद्योगिकी और समुद्री सहयोग पर चर्चा आगे बढ़ी है. UAE के साथ रणनीतिक, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी साझेदारी पर महत्वपूर्ण समझौते हुए. इटली के साथ, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे अहम क्षेत्रों में साझेदारी पर समझौते हुए... इन सभी समझौतों से भारत के युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा..."