ग्राउंड रिपोर्ट: 60 साल के इंतजार के बाद लोगों ने खुद ही बनाया पुल

  • 5:08
  • प्रकाशित: जुलाई 19, 2018
अगर आपके भीतर हौसला है और आप समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं तो आप सफल जरूर होंगे. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हापुड़ के पास के एक गांव में रहने वाले लोगों ने. गजालपुर गांव के लोगों ने अपने से पैसा इकट्ठा करके इस पुल का निर्माण किया है. खास बात यह है कि इस पुल के ना होने की ववजह से लोगों को हापुड़ जाने के लिए 12 किलोमीटर लगता था. लेकिन इस पुल के बनने के बाद अब दूरी महज 4 किलोमीटर रह गया है. पुल न होने की वजह से यहां पहले कई लोगों की मौत भी हो चुकी है.