बिहार की राजधानी के पटनासिटी इलाके में सड़क हादसे के बाद भारी हंगामा हुआ. बताया जा रहा है कि पूरी घटना में एक हाईवा ट्रक तेज रफ्तार से गुजर रहा था. इसी दौरान ट्रक ने युवक मनीष को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साई भीड़ उग्र हो गई.