Bride Shot On Wedding Stage In Bihar: बिहार के बक्सर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में दुल्हन को गोली मार दी.