Assam Flood Updates: उत्तर पूर्वी भारत में बाढ़ से बुरा हाल है... कई राज्यों में भारी तबाही की तस्वीरें समाने आ रही हैं... सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य असम है... जहां के 19 जिलों के 750 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हैं...नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश का कहर जारी है... यहां अलग अलग जगहों पर हुए भूस्खलन और बाढ़ में अब तक 34 लोगों की मौत हो गई है... असम में 10 लोगों की मौत हुई है... डिब्रूगढ़, निमती घाट में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है... असम में 3 लाख साठ हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं... जिसमें से 10 हजार लोग राज्य में बने राहत शिविरों में रह रहे हैं... असम सरकार और स्थानीय प्रशासन प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने की कोशिशों में लगातार जुटा है.