असम में बाढ़ की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें शिवसागर जिला सबसे अधिक प्रभावित है। राज्य के 16 जिलों के 5.64 लाख लोग इस आपदा की चपेट में हैं। भारतीय सेना ने मोर्चा संभालते हुए ‘ऑपरेशन जल राहत-3’ शुरू किया है। इस वीडियो में देखिए ब्रह्मपुत्र और अन्य नदियों के उफान से मची तबाही की पूरी रिपोर्ट।