Assam Floods: देश के दो प्रमुख राज्यों—असम और गुजरात में मूसलाधार बारिश और विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। असम के ऊपरी जिलों (शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट) से लेकर गुजरात के नवसारी, वलसाड और अहमदाबाद तक लाखों लोग बेघर हो गए हैं और जनजीवन पूरी तरह ठप हो चुका है। NDTV के संवाददाता रत्नदीप चौधरी ने बाढ़ के पानी के बीच पहुंचकर ग्राउंड जीरो से हालात का जायजा लिया।