सिंगर कुमार सानू पहली बार कश्मीर गए और यहां की खूबसूरती के कायल हो गए. सिंगर कुमार सानू जल्द ही जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा की एक सिंगर के साथ एक रोमांटिक कश्मीरी सॉन्ग गाते हुए नजर आएंगे. कुमार सानू कुपवाड़ा में 'कश्मीर गॉट टैलेंट' के फिनाले में शामिल हुए और उन्होंने इस इलाके में एक संगीत अकादमी खोलने की मांग की. कुमार सानू ने कहा कि यहां टैलेंट की कोई कमी नहीं है, सिर्फ उन्हें एक मंच चाहिए.