देश में मॉनसून अब राहत नहीं आफत बन गया है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी में फ्लैश फ्लड और लैंडस्लाइड से 12 लोगों की मौत, कई लापता बताए जा रहे हैं. नदियां उफान पर हैं, कई जगह सड़कें टूट गई हैं. ऐसे में सीएम उमर अब्दुल्ला ने हाई लेवल मीटिंग कर 24 जुलाई तक हर 6 घंटे में रिपोर्ट मांगी. उधर, नागालैंड के मोन में भूस्खलन से 9 लोगों की मौत हो गई और 5 लापता हैंऋ कई घर मलबे में तब्दील हो गए हैं. असम के 7 जिलों में बाढ़ से 57,000 लोग प्रभावित हैं और शिवसागर में 1 शख्स की मौत हो गई है. हिमाचल के 5 जिलों में IMD का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद स्कूल बंद कर दिये गए हैं. उत्तराखंड में चमोली-बागेश्वर में लैंडस्लाइड, 80 से ज्यादा सड़कें बंद हैा. हरिद्वार में बिजली गिरने से 2 की मौत हो गई है. यूपी में सीएम योगी ने बाढ़-सूखे पर बैठक बुलाई है. अमेरिका के न्यूयॉर्क-टेक्सास में भी भारी बारिश से तबाही की खबरें हैं.