NEET Paper Leak BREAKING: राजस्थान के सीकर से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे एक होनहार छात्र प्रदीप ने आत्महत्या कर ली. मूल रूप से झुंझुनू जिले के गुड्डा का रहने वाला था. प्रदीप के पिता ने बताया कि वह पिछले 3 साल से सीकर के एक निजी कोचिंग संस्थान में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. बीते 3 मई को हुई नीट की परीक्षा में उसका पेपर बेहद शानदार रहा था. प्रदीप ने बात करके उम्मीद जताई थी कि इस बार उसे करीब 650 अंक मिल जाएंगे और उसका डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो जाएगा