Mumbai Fire News: मुंबई के पास भिवंडी के हरिहर कंपाउंड में आज दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मैट्रेस कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि करीब 4 किलोमीटर दूर तक धुएं का काला गुबार साफ नजर आया। आग की लपटों ने आसपास मौजूद कई अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम जारी है। राहत की बात यह है कि अब तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।