MP High Court Bhojshala Verdict: 23 साल पुरानी व्यवस्था खत्म, आज भोजशाला में नहीं गूंजेगी अजान

Bhojshala Verdict: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक और विवादित भोजशाला-कमल मौला मस्जिद परिसर (Bhojshala Complex) से इस वक्त की सबसे बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ द्वारा 15 मई को सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार (जुमा) है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अब भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज पढ़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। पिछले 23 सालों (साल 2003 से जारी एएसआई व्यवस्था) में यह पहली बार हो रहा है जब शुक्रवार को परिसर के भीतर अजान और नमाज की गूंज सुनाई नहीं देगी।

संबंधित वीडियो