असम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। असम में अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन, वहीं यूपी में जलभराव से हालात बेहद खराब हैं।