महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हमें (एनसीपी) महाराष्ट्र में विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है. लेकिन मैं यह अभी नहीं कह सकता हूं कि आगे क्या होगा. पवार ने कहा कि बीजेपी और उनके सहयोगी के पास संख्या है, सरकार बनाने की जिम्मेदारी उनकी है. उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों की राजनीति की वजह से राज्य में नई सरकार नहीं बन पा रही है. जिन्हें जनादेश मिला है उन्हें जल्दी से सरकार बनानी चाहिए. ताकि बारिश से किसानों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जा सके. लेकिन सरकार न होने की वजह से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. शरद पवार से जब पूछा गया कि क्या वह राज्य के मुख्यमंत्री बनने की कोशिश करेंगे, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि ऐसी कोई बात नहीं है.