महाराष्ट्र में सरकार गठन का मुद्दा दिलचस्प होता जा रहा है. एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, '24 तारीख को नतीजे आए थे लेकिन आज नतीजों के आने के बाद लगभग 18 दिन हो गए हैं. महाराष्ट्र की जनता को अपेक्षा है कि राज्य में कोई सरकार बने. बहुमत तो बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को था लेकिन दोनों पार्टियों में सीएम पद को लेकर रस्साकशी हो गई और वो अलग हो गईं और बीजेपी ने सरकार बनाने को लेकर असहमति जताई. दूसरी सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया और 24 घंटे में उन्हें सत्ता बनाने के लिए सहमति पत्र की मांग की गई. आज सुबह से एनसीपी के सभी नेता बैठकों का दौर कर रहे थे. हम कांग्रेस के साथ बैठकर ही कोई फैसला लेंगे. कांग्रेस ने कहा है कि वो शरद पवार से बात करने के बाद ही आगे कोई फैसला लेगी. एनसीपी का एक शिष्ट मंडल राज्यपाल से मिलने के लिए गया है और मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने एनसीपी से सरकार बनाने के लिए पूछा है.'