कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसे पर पूर्व महासचिव का चौंकाने वाला खुलासा!

  • 6:29
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है. पूजा कमेटी के पूर्व महासचिव जयंत बनर्जी ने आरोप लगाया है कि पुरानी कमेटी को जबरन भंग करवाया गया और नई कमेटी आनन-फानन में बनाई गई. जयंत बनर्जी ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "ये उनके जीवन का सबसे काला दिन है, इस पूजा को उन्होंने अपनी संतान की तरह बढ़ाया था." उन्होंने दावा किया खूंटी पूजा उन्होंने ही की थी जिसके बाद उन्हें नोटिस दिया गया कि क्लब को तुरंत तोड़ो. पुलिस आई और कहा, "हाई डैमेज देना पड़ेगा, मजबूरन उन्हें क्लब के अंदर बने जगन्नाथ मंदिर को तोड़ना पड़ा. उन्होंने लॉकेट चटर्जी समेत कई नेताओं से मदद मांगी लेकिन रात में मीटिंग बुलाकर हिसाब मांगा गया और पद से हटने के लिए प्रेशराइज किया गया. जयंत बनर्जी का सबसे बड़ा आरोप है कि नई कमेटी में चोर बागान के लोग ही नहीं थे. उन्होंने कहा मीटिंग में बुलाए गए 30-35 लोग बाहर के थे, किसी को नहीं जानता था. 

संबंधित वीडियो