ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. गुरुवार को भोपाल में सिंधिया का रोड शो धूमधाम से निकाला गया. मध्य प्रदेश के सियासी ड्रामे को देखते हुए सवाल उठता है कि क्या स्पीकर सिंधिया समर्थक विधायकों का इस्तीफा मंजूर करने में देरी करेंगे ? क्या सिंधिया समर्थकों का दिल बदल जाएगा? क्या कमलनाथ बीजेपी में सेंध लगा पाएंगे ? वहीं बीजेपी 16 मार्च को ही फ्लोर टेस्ट की मांग कर सकती है. बीजेपी कोशिश करेगी कि कहीं महाराष्ट्र वाली गलती न दोहरा दे.