मदरसों को लेकर उत्तर प्रदेश में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है. उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी और तीखी हो गई है. केशव प्रसाद मौर्य ने मदरसों को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला केंद्र बताया. उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने पलटवार करते हुए कहा, "आतंकी तो बीजेपी के दफ्तरों में मिलते हैं और बीजेपी ही उन्हें ट्रेनिंग देती है."