झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा घोटाले की जांच में अब कथित मनी ट्रेल की परतें खुलने लगी हैं. सीआईडी सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी और टीडीपीएल के पूर्व मैनेजर अभय कुमार तिवारी ने पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. दावा किया गया है कि जेपीएससी से जुड़े काम दिलाने के एवज में तत्कालीन अध्यक्ष खगयांगते को करीब 2 करोड़ रुपये दिए गए थे.