झारखंड की राजधानी रांची में JPSC घोटाले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. छात्र मुख्यमंत्री से सीधे संवाद और ठोस भरोसे की मांग कर रहे हैं. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे विरोध प्रदर्शन का आज 13वां दिन है. JPSC-JSSC सुधार मंच के बैनर तले देवेंद्रनाथ महतो समेत छह छात्र नेता आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं. छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों पर सरकार की ओर से अब तक कोई संतोषजनक पहल नहीं की गई है. इसी वजह से आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है और इसे अभ्यर्थियों का व्यापक समर्थन मिल रहा है.