What is Killer Dolphin Plan: अवतार फिल्म जैसी कहानी अब हकीकत बनती दिख रही है. क्या समंदर के सबसे समझदार जीव डॉल्फिन को युद्ध का हथियार बनाया जा रहा है? एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने दावा किया है कि ईरान डॉल्फिन्स को विस्फोटकों के साथ ‘लिविंग टॉरपीडो’ की तरह इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है. हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाने की इस कथित रणनीति ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है. हालांकि अमेरिका और ईरान दोनों ही इन दावों पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन सवाल बड़ा है—क्या भविष्य के युद्धों में अब प्रकृति के जीव भी हथियार बनेंगे? इसी के साथ ईरान-अमेरिका तनाव, डील की कोशिशें और युद्ध के बीच की सियासत पर हमारी ये खास रिपोर्ट.