BCCI on India VS Pakistan Match Controversy: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच न खेलने वाले फैसले पर बीसीसीआई का पहला रिएक्शन सामने आया है. BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के स्टैंड पर रिएक्ट किया है और कहा है कि जब तक आईसीसी से कोई बात नहीं होगी तब तक बीसीसीआई आगे कोई फैसला करेगा. राजीव शुक्ला ने कहा, "ICC ने एक बड़ा बयान जारी किया है, उन्होंने स्पोर्ट्समैनशिप के बारे में बात की है. हम ICC से पूरी तरह सहमत हैं. जब तक हम ICC से बात नहीं कर लेते, BCCI इस पर कोई कमेंट नहीं करेगा".