NEET UG 2026 की परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 99.9999 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) में पहला स्थान हासिल किया है. परिवार को जैसे ही ये खबर मिली, तो खुशी की लहर दौड़ गई. आर्यन गुप्ता की इस कामयाबी का जश्न मनाया जाने लगा. आर्यन गुप्ता ने बताया कि AIR 1 हासिल की है और उसके 720 में से 715 नंबर आए हैं. आर्यन के माता-पिता भी डॉक्टर हैं. आर्यन ने बताया कि नीट एग्जाम क्लीयर करने के लिए उसने बहुत मेहनत की. दिन में 16-17 घंटे पढ़ाई की, तब जाकर ये मुकाम हासिल किया है.