बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज के रहने वाले आयुष भालोटिया ने NEET UG 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में चौथा स्थान (AIR-4) हासिल किया है. 720 में से 710 अंक लाने वाले 18 वर्षीय आयुष की सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. परिवार का कहना है कि आयुष उनके गांव के पहले डॉक्टर बनने जा रहे हैं, जिससे यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है.