NEET Result 2026: NEET UG री-एग्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस बार पंजाब के रहने वाले आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने नीट परीक्षा में टॉप किया है. दोनों को 720 में से बराबर 715 नंबर मिले हैं, लेकिन दोनों की रैंक एक नहीं है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी टॉपर्स की लिस्ट में ऑल इंडिया 1 रैंक आर्यन गुप्ता को मिली है, वहीं AIR-2 पर पांशुल बंसल का नाम लिखा गया है. ऐसे में सवाल है कि जब नंबर एक जैसे हैं तो रैंक अलग कैसे हो सकती है? इसके लिए आपको एनटीए के टाई ब्रेकिंग रूल को जानना होगा.