हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के बाद हालात ठीक नहीं हैं. कई लोगों के घर बाढ़ में बह गए. ऐसे में उन्हें समुदायिक भवन में रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है. शिमला के कृष्णा नगर में भी कई लोग बेघर हो गए हैं. यहां समुदायिक भवन में रहने रहे एक शख्स ने बताया कि उनका घर गिर गया, तब से वह यहीं रह रहे हैं. एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उनका घर डेंजर जोन में आ गया है, घर में दरारें आ गई हैं. जिसके बाद उन्हें वहां से समुदायिक भवन में आना पड़ा. देखे हिमाचल से परिमल की ग्राउंड रिपोर्ट.