हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए. केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे कामों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने की कड़ी नसीहत दी, साथ ही जनता के पैसे के सही इस्तेमाल की बात कही.