देशभर में बाढ़ का कहर! जम्मू-कश्मीर से बिहार तक जनजीवन बेहाल

  • 18:17
  • प्रकाशित: सितम्बर 04, 2026

देश के कई राज्यों में इस समय आसमान से बरस रही आफत ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. कहीं नदियां उफान पर हैं, कहीं बस्तियां बाढ़ के पानी से घिरी हुई हैं, तो कहीं लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं उत्तराखंड में भी सैलाब का कहर देखने को मिल रहा है. हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के बीच एक बुजुर्ग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते नजर आए. उनके साथ क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी हम आपको आगे बताएंगे. उधर उत्तर प्रदेश के कई शहर भी बाढ़ की चपेट में हैं. नदियों का बढ़ता जलस्तर निचले इलाकों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है. वहीं बिहार में भी बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है और कई जिले इसकी चपेट में आ चुके हैं.

संबंधित वीडियो