देश के कई राज्यों बाढ़ से हालात, कई जगह मची तबाही, देखिए- NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

  • 15:37
  • प्रकाशित: अगस्त 02, 2026

देश के कई राज्यों में 'आसमानी आफत' ने कहर बरपा दिया है. सबसे ज्यादा असर गुजरात और केरल में देखने को मिल रहा है. गुजरात में बाढ़ जैसे हालात शुक्रवार-शनिवार की मूसलाधार बारिश से सूरत, नवसारी, अहमदाबाद, मोरबी, भरूच समेत कई जिले जलमग्न हैं. सूरत में 24 इंच और 12 अन्य इलाकों में 10 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. पूर्णा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे नवसारी के कस्बा गांव समेत 24-25 गांव पूरी तरह डूब गए हैं. सूरत-नवसारी को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे बंद है, सिंगानपुर-रांदेर का कॉजवे ब्रिज 20 दिन से पानी में डूबा है. घरों-दुकानों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. पीने का पानी और बिजली की दिक्कत भी है. मौसम विभाग ने दक्षिण और मध्य गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. राहत के लिए NDRF की 17-18 टीम, SDRF की 33 टीम और सेना तैनात है. अब तक 27,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

संबंधित वीडियो