गुजरात कांग्रेस ने घोषणा की कि यदि राज्य सरकार पाटीदार नेता हार्दिक पटेल से बातचीत नहीं करती है तो वह उनके समर्थन में शुक्रवार को 24 घंटे का उपवास रखेगी. पटेल के उपवास का बृहस्पतिवार को 13 वां दिन था और वह व्हीलचेयर में बहुत ही कमजोर नजर आ रहे थे. उन्होंने अहमदाबाद के समीप अपने फार्महाऊस पर 25 अगस्त को उपवास शुरू किया था. सोला सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी.