Hamza Burhan Killed: पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (pok) में एक बार फिर आतंकियों की मौजूदगी और उनके नेटवर्क को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की मौत के बाद उसके जनाज़े में पाकिस्तान में बैठे कई बड़े वांटेड आतंकी शामिल हुए. इनमें हिजबुल मुजाहिदीन का सरगना सैयद सलाहुद्दीन और अल-बद्र का प्रमुख बख्त ज़मीन खान भी शामिल था.