Friday Namaz Alert: मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर (Bhojshala Complex) से लेकर उत्तर प्रदेश की सड़कों तक, आज जुमे की नमाज को लेकर देश के दो बड़े राज्यों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं और पुलिस प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ द्वारा 15 मई को आए ऐतिहासिक फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार है। कोर्ट के आदेश के बाद पिछले 23 सालों में यह पहली बार हुआ है जब भोजशाला परिसर के भीतर जुमे की नमाज आयोजित नहीं की गई। इसके विरोध में मुस्लिम पक्ष ने जहां सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) का रुख किया है, वहीं आज उन्होंने घरों में ही नमाज पढ़कर अपना शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। दूसरी तरफ, हिंदू संगठनों ने भोजशाला परिसर के भीतर एक भव्य 'महाआरती' का आयोजन किया है, जिसके चलते पूरे धार जिले को करीब 1800 सुरक्षाकर्मियों, आरएएफ (RAF) और एसटीएफ (STF) की मदद से छावनी में तब्दील कर दिया गया है।