सिंघु बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं की इस समय मीटिंग हो रही है. बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है. किसानों ने गृह मंत्री अमित शाह की अपील पर कहा कि वो उनकी अपील नहीं बल्कि प्रेम भरी धमकी है. अगर वो बातचीत करना चाहते हैं तो आएं और बातचीत से मसला निपटाएं. बातचीत के लिए किसान यूनियन तैयार है. बता दें कि अमित शाह ने किसानों को निरंकारी मैदान जाने के लिए कहा है लेकिन किसान वहां जाने को तैयार नहीं हैं.